छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
कांटे की टक्कर में छत्तीसगढ़ चूका, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स फुटबॉल फाइनल में पश्चिम बंगाल ने मारी बाजी

रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम, कोटा में खेले गए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के पुरुष फुटबॉल फाइनल में छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने पूरे मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
छत्तीसगढ़ की टीम ने बेहतरीन तालमेल, आक्रामक रणनीति और मजबूत डिफेंस के साथ मुकाबले को बराबरी पर बनाए रखा, लेकिन निर्णायक क्षणों में गोल करने में चूक गई। हॉफ टाइम तक पश्चिम बंगाल 1-0 से आगे था, जो अंत तक कायम रहा।
लगातार हमलों के बावजूद छत्तीसगढ़ गोल नहीं कर सका और अंततः टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मुकाबले के दौरान खेल प्रेमियों की भारी भीड़ मौजूद रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।




