छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

नई दिल्ली में रेल मंत्री से मिले मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाओं पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

नई दिल्ली में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क को मजबूत बनाने और नई परियोजनाओं को गति देने पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि स्वीकृत रेलवे परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा किया जाना चाहिए, ताकि प्रदेश के लोगों, उद्योगों और व्यापार जगत को बेहतर परिवहन सुविधाएँ मिल सकें।

केंद्रीय रेल मंत्री ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में रेलवे कनेक्टिविटी को बढ़ाना मंत्रालय की प्राथमिकता है और प्रोजेक्ट्स को तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत और उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button