छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

UPSC में 35वीं रैंक लाने वाली वैभवी अग्रवाल से मिले मुख्यमंत्री, मिठाई खिलाकर दी बधाई

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक हासिल करने वाली वैभवी अग्रवाल ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें मिठाई खिलाकर इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैभवी अग्रवाल ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और मजबूत संकल्प के दम पर सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि वैभवी की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह उपलब्धि यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और लगातार प्रयास किया जाए तो किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि वैभवी अग्रवाल प्रशासनिक सेवा में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए देश और समाज की सेवा में अहम योगदान देंगी। साथ ही उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे की जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर वैभवी अग्रवाल के पिता शीतल अग्रवाल और भाई विनायक अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button