देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
सीएम गहलोत : स्वामी विवेकानन्द के आदर्श युवाओं के लिए प्रेरणादायक

जयपुर।
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विवेकानन्द जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
- गहलोत ने अपने संदेश में कहा है कि स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय दर्शन को सम्पूर्ण विश्व में स्थापित किया। उनके विचार और आदर्श युवाओं में शक्ति एवं ऊर्जा का संचार करते हैं।
- उन्होंने युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश व प्रदेश की उन्नति की बागडोर युवाओं के हाथों में है।
- ऎसे में युवा शक्ति को अपनी ऊर्जा नवनिर्माण के कार्यों में लगानी चाहिए, जिससे विकास के नए आयाम स्थापित हो सकें।
https://www.youtube.com/watch?v=0UHsJoYK_MY&t=5s