छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

नक्सलवाद पर निर्णायक मंथन: रायपुर में अमित शाह की हाईलेवल बैठक, डेडलाइन से पहले बड़ा एक्शन प्लान

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। इस दौरे का सबसे अहम पड़ाव मेफेयर होटल में चल रही नक्सलवाद पर हाईलेवल रणनीतिक बैठक है। बैठक के पहले चरण में खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट्स की गहन समीक्षा की गई, जबकि दूसरे चरण में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति और आगे की कार्रवाई पर विस्तार से चर्चा हो रही है।

इस अहम बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कई राज्यों के डीजीपी, एसीएस गृह, CRPF और अन्य केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के शीर्ष अधिकारी शामिल हैं। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की तय डेडलाइन में अब सिर्फ 51 दिन शेष हैं, जिससे इस बैठक को बेहद निर्णायक माना जा रहा है।

केंद्र सरकार की नक्सल विरोधी रणनीति अब अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुकी है। 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे का ऐलान स्वयं अमित शाह ने किया था। इसके बाद से छत्तीसगढ़ और अन्य नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बल लगातार सघन अभियान चला रहे हैं।

दौरे के दौरान अमित शाह बस्तर में आयोजित पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इससे पहले वे नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में हुए 60वें DGP-IGP सम्मेलन में भी शिरकत कर चुके हैं। कुल मिलाकर, यह दौरा नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का अहम मोड़ माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button