छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

भटगांव में विकास को नई रफ्तार, जलाशयों के नवीनीकरण पर 10.93 करोड़ की मंजूरी

भटगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की बड़ी सौगात सामने आई है। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से क्षेत्र में 10.93 करोड़ रुपये की लागत वाले महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इन परियोजनाओं से न सिर्फ जल संरक्षण और सिंचाई सुविधाओं को मजबूती मिलेगी, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और पर्यटन विकास भी नई दिशा लेगा।

सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड में स्थित बृजेश्वर सागर जलाशय योजना के नवीनीकरण के लिए 4.94 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, कुर्रीडीह जलाशय योजना के जीर्णोद्धार हेतु 4.73 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। इसके अलावा ओड़गी विकासखंड के बसनारा जलाशय (तालाब) के मरम्मत और जीर्णोद्धार कार्य पर 1.26 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इन कार्यों के पूरा होने से कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल मिलेगा, साथ ही पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और आय के नए अवसर भी पैदा होंगे। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य तय समय-सीमा में और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं।

भटगांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने इन विकास कार्यों की स्वीकृति पर राज्य सरकार और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button