खेल समाचार | क्रिकेट, फुटबॉल, ओलंपिक | Fourth Eye News।Sports

डबल सुपर ओवर का ड्रामा: साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराया

टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार डबल सुपर ओवर देखने को मिला और इस ऐतिहासिक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को रोमांचक अंदाज में मात दे दी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-डी के इस मुकाबले ने दर्शकों की धड़कनें आखिरी गेंद तक थामे रखीं।

निर्धारित 20 ओवरों में दोनों टीमों ने 187-187 रन बनाकर मैच टाई कर दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से रायन रिकेल्टन (61) और क्विंटन डी कॉक (59) ने शानदार अर्धशतक जमाए, जबकि अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने 84 रन की विस्फोटक पारी खेली। गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट लेकर मैच में अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच बने।

पहला सुपर ओवर भी 17-17 रन पर बराबरी पर छूटा, जिसके बाद मुकाबला दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा। यहां ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर ने तीन छक्कों की मदद से 23 रन ठोके। जवाब में अफगानिस्तान को 24 रन का लक्ष्य मिला। गुरबाज ने लगातार तीन छक्के जड़कर उम्मीद जगाई, लेकिन आखिरी गेंद पर आउट हो गए।

असल ड्रामा आखिरी ओवर में देखने को मिला, जब अफगानिस्तान जीत के बेहद करीब था। लेकिन फजलहक फारूकी के रन-आउट ने पूरा खेल पलट दिया। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ग्रुप-डी में लगातार दूसरी जीत के साथ टॉप पर पहुंच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button