छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग : छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा

दुर्ग :  छत्तीसगढ़ जनता युवा कांग्रेस (जे) ने कृषि व पशुपालन विभाग के अधीन दुर्ग में संचालित छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय में वीसी बंगला,स्टॉफ क्वार्टर निर्माण के अलावा यात्रा भत्ता, फर्जी नियुक्ति व आहरण में भारी भ्रष्टाचार बरते जाने का आरोप लगाया है। जिसके लिए संगठन द्वारा विश्वविद्यालय के सहायक अभियंता उल्लास अरविंद की कार्यप्रणाली को संदेहजनक ठहराया है। विश्वविद्यालय में हुए भ्रष्टाचार की इस खेल की जानकारी जनता युवा कांग्रेस ने सूचना के अधिकार कानून के तहत हासिल करने का दावा किया है।

आहरण में भारी भ्रष्टाचार

 

जिसकी जल्द ही संगठन द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कृषि व पशुपालन विभाग, सीबीआई व एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत कर दोषी अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की जाएगी। यह बातें छत्तीसगढ़ जनता युवा कांग्रेस(जे) के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ने आज प्रेसवार्ता में कही। इस दौरान छत्तीसगढ़ जनता युवा कांग्रेस के संभाग अध्यक्ष अय्युब खान, जिलाध्यक्ष विवेक मिश्रा, प्रवक्ता आमिर तिगाला, सैय्यद आसिफ, पीयूष देशलहरा, अभिषेक शर्मा, साक्षी मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

 

छत्तीसगढ़ जनता युवा कांग्रेस(जे)

छत्तीसगढ़ जनता युवा कांग्रेस(जे) के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ने सूचना के अधिकार कानून के तहत जुटाए दस्तावेजों के आधार पर छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय में हुए भ्रष्टाचार का खुलासा करते हुए बताया कि वीसी बंगला में कॉलम निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों में मिट्टी की भराई की गई है, जबकि भुगतान, मुरुम भराई का किया गया है। सहायक अभियंता ने कॉलम, स्लैब एवं अन्य निर्माण में अधिक व उच्च क्वालिटी के लोहे की दर से भुगतान किया है। कॉलम सिंगल रिंग का बांधा गया है लेकिन भुगतान डबल रिंग का किया गया है। ठेकेदार द्वारा कार्यस्थल पर कॉलम के नीचे बेसवर्क गलत किया गया है। इस कार्य का भी भुगतान कर दिया गया है। शटरिंग कार्य में भी नियमों का उल्लंघन कर ठेकेदार को अधिक राशि का भुगतान किया गया है।

 

लोहे की दर से भुगतान किया

तिवारी ने सहायक अभियंता की नियुक्ति को फर्जी बताया है। उनका आरोप था कि विश्वविद्यालय के तत्कालीन उच्च अधिकारियों द्वारा सांठगांठ कर सहायक अभियंता की नियुक्ति फर्जी ढंग से की गई है। यात्रा भत्ता बिल में भी फर्जीवाड़ा कर विभाग को हजारों रुपए का चुना लगाया गया है। फर्जीवाड़ा के लिए कम दूरी को अधिक बताकर ज्यादा यात्राभत्ता प्राप्त की गई है। आहरण व अग्रिम राशि में भी अनियमितता की बात सामने आई है। छग जनता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ने आरोप लगाया है कि सहायक अभियंता उल्लास अरविंद ने अपने नियुक्ति से आज तक आर्थिक अनियमितता को अंजाम देकर विश्वविद्यालय को नुकसान पहुंचाया है। जिनके खिलाफ कार्यवाही जरुरी है। इस संबंध में संगठन द्वारा जल्द ही जिम्मेदार लोगों को शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच करवाने एवं दोषी के विरुद्ध कार्यवाही पर जोर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button