पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की पत्नी का निधन,भूपेश बघेल ने जताया शोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंह का 15 मई की सुबह निधन हो गया। वे करीब छह माह से कैंसर से पीड़ित थीं। इंदिरा सिंह का अंतिम संस्कार रानी तालाब, अंबिकापुर में किया गया। इंदिरा सिंह के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य राजनेताओं ने शोक जताया है। इंदिरा सिंह का जन्म 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ राजपरिवार में हुआ था। इंदिरा सिंह करीब छह माह से कैंसर से पीड़ित थीं। उन्हें उपचार के लिए मेदांता हास्पिटल दिल्ली में भर्ती किया गया था। वहां उन्हें कैंसर की पुष्टि होने पर मुंबई के प्रमुख अस्पताल में दाखिल किया गया था। मुंबई के प्रमुख हॉस्पिटल से उन्हें 13 जून 2024 को एयर एंबुलेंस के माध्यम से लाया गया था। उन्हें टीएस सिंहदेव के निवास तपस्या में रखा गया था। शनिवार सुबह 8 बजे इंदिरा सिंह ने अंतिम सांसें लीं। इंदिरा देवी के निधन की खबर सुनकर बड़ी संख्या में लोग तपस्या पहुंचे।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंदिरा सिंह के निधन पर शोक जताया है। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है-
अभी बेहद दुखद सूचना प्राप्त हुई है.
सरगुजा राजपरिवार की श्रीमती इंदिरा सिंह जी (बेबी राज जी) का देहांत हो गया है. वो लंबे समय से गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही थीं.
हम सब उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं. इस दुःख की घड़ी में सिंहदेव परिवार के साथ हम सब हैं.
यह हमारी पारिवारिक क्षति भी है. अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अमरकंटक से रवाना हो रहा हूँ.