देश

नई दिल्ली : अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कांग्रेस के नेताओं को शुरू किया फॉलो करना

नई दिल्ली : अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं को फॉलो करना शुरू किया है, जिसके चलते कांग्रेस में उनकी अचानक जागी दिलचस्पी को लेकर कई तरह की अटकलें लगने लगी हैं। पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के आधिकारिक ट्विटर आकउंट को फॉॅलो किया, फिर पी चिदंबरम, कपिल सिब्बल, अहमद पटेल, अशोक गहलोत, अजय माकन, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट और सीपी जोशी को इस महीने से फॉलो करना शुरू किया। नेहरू-गांधी परिवार और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेहद करीबी रहे अमिताभ इस समय गुजरात के ब्रैंड ऐंबैसडर हैं। उनके ट्विटर पर 33 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं। अमिताभ केवल 1,689 लोगों को ही फॉलो करते हैं।

1519283165000अमिताभ के कांग्रेस के कुछ नेताओं को फॉलो करना पार्टी के कुछ नेताओं को अचंभित कर रहा है। हाल में अमिताभ ने मनीष तिवारी, शकील अहमद, संजय निरूपम, रणदीप सुरजेवाला, प्रियंका चतुर्वेदी और संजय झा को भी ट्विटर पर फॉलो करना शुरू किया है। कांग्रेस और विपक्ष के कुछ नेताओं के प्रति अचानक जगे उनके इस प्रेम से खुद पार्टी भी हैरत में है। बच्चन अब आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी बेटी मीसा भारती, जेडीयू चीफ और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सीताराम येचुरी, उमर अब्दुल्ला, सुप्रिया सुले और आरजेडी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी फॉलो कर रहे हैं।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button