छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

सरायपाली दौरे पर राज्यपाल रमेन डेका का भव्य स्वागत, रेडक्रॉस टीम से मुलाकात और पौधरोपण से दिया पर्यावरण संदेश

रायपुर। सरायपाली प्रवास के दौरान राज्यपाल रमेन डेका का स्वागत बेहद उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस दौरान रेडक्रॉस और एनसीसी के पदाधिकारियों ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। कार्यक्रम का समन्वय कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष विनय कुमार लंगेह और अनुविभागीय अधिकारी अनुपमा आनंद के मार्गदर्शन में किया गया, वहीं रेडक्रॉस जिला शाखा महासमुंद के सभापति संदीप दीवान और जिला संगठक डॉ. अशोक गिरि गोस्वामी के नेतृत्व में टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

स्वागत के दौरान रेडक्रॉस के काउंसलर्स और वालेंटियर्स ने गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावनात्मक बना दिया। इस दौरान राज्यपाल ने भी सभी की सराहना करते हुए सेवा कार्यों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत राज्यपाल ने रेस्ट हाउस परिसर में पीपल का पौधा रोपित किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button