
अंबिकापुर,
कमियां दूर करने अधिकारियों को दिए निर्देश
- प्रदेश के लोक स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बुधवार को अंबिकापुर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
- इस दौरान उन्होंने जहां मरीजों से बातचीत की, वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों को अस्पताल में व्याप्त कमियों को दूर करने के निर्देश भी दिए।
- स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद श्री सिंहदेव ने अस्पतालों में व्याप्त कमियों को दूर करने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है।
- सिंहदेव आज अचानक मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और वहां मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
- इस दौरान सिंहदेव ने मरीजों से भी बातचीत की।
- मरीजों से बातचीत के बाद अस्पताल में पायी गयी कमियों को दूर करने के लिए सिंहदेव ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए।