कितनी पढ़ी लिखी हैं जया किशोरी? क्या है असली नाम? सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे

जया किशोरी… एक ऐसा नाम जो आज न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में आध्यात्मिक जगत और मोटिवेशनल स्पीकिंग के क्षेत्र में जाना जाता है। अपनी मधुर वाणी, प्रभावशाली कथाओं और सटीक विचारों के लिए मशहूर, जया किशोरी युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी के दिलों में खास जगह रखती हैं। हाल के वर्षों में कथावाचकों का ट्रेंड काफी बढ़ा है, चाहे वह अनिरुद्धाचार्य हों या देवकीनंदन ठाकुर, सभी अपने विचारों के कारण चर्चा में रहते हैं। लेकिन जया किशोरी की खासियत यह है कि वह अनावश्यक विवादों से दूर रहती हैं और सिर्फ आध्यात्मिक व प्रेरणादायक विषयों पर बोलती हैं।
जया किशोरी की शिक्षा
बहुत से लोग यह जानने को उत्सुक रहते हैं कि दुनिया को ज्ञान की बातें बताने वाली जया किशोरी खुद कितनी पढ़ी-लिखी हैं। जया किशोरी ग्रेजुएट हैं और उन्होंने बी.कॉम की डिग्री हासिल की है। उनकी स्कूली शिक्षा महादेवी बिड़ला वर्ल्ड एकेडमी से हुई और कॉलेज की पढ़ाई कोलकाता के श्री शिक्षायतन कॉलेज में पूरी हुई। बचपन से ही उनका मन धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में लगता था।
शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने गुरु गोविंदराम मिश्रा से धर्म की गहन शिक्षा ली। यही से उनके कथावाचन करियर की शुरुआत हुई, जो आज उन्हें देशभर में एक लोकप्रिय नाम बना चुकी है।
जन्म और असली नाम
जया किशोरी का जन्म 10 जुलाई 1995 को राजस्थान के सुजानगढ़ में हुआ था। उनका असली नाम जया शर्मा है। धर्म की शिक्षा के दौरान उन्होंने अपने नाम के आगे से सरनेम हटाने का निर्णय लिया। यह फैसला उनके आध्यात्मिक व्यक्तित्व को और भी मजबूत बनाता है।
करियर और लोकप्रियता
आज जया किशोरी देश की शीर्ष कथावाचकों में गिनी जाती हैं। उनके प्रवचन और मोटिवेशनल वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों-करोड़ों बार देखे जाते हैं। एक कथा के लिए वह लाखों रुपये चार्ज करती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर जबरदस्त है, खासकर युवाओं में उनकी लोकप्रियता बेहद अधिक है। उनकी सरल भाषा, प्रेरणादायक विचार और आध्यात्मिक दृष्टिकोण ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है।