पं. अभिषेक कृष्ण शास्त्री से जानिए कैसी रहेगी आज ग्रहों की,चाल, आज का राशिफल (12 जून 2018 )

मेष राशि
गणेशजी के आशीर्वाद से आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपको सभी कार्यों में सफलता मिलने से मन में हर्ष और प्रसन्नता का अनुभव होगा। आर्थिक क्षेत्र में आपका दिन लाभदायक साबित होगा। मित्रों और सगे-सम्बंधियों के साथ मिलने से घरेलू वातावरण आनंद और उल्लास से भरा रहेगा।
वृषभ राशि
आज आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं से परेशान हो सकता है। स्वास्थ्य भी नरम-गरम हो सकता है। परिजनों के साथ मनमुटाव के अवसर खड़े होने से मन में ग्लानि अनुभव हो सकता है। अनिद्रा सताएगी और समय पर भोजन न मिलने से क्रोधित होंगे।
मिथुन राशि
आपका आज का दिन विविध लाभों की प्राप्ति कराने वाला साबित होगा। परिवार में संतान और पत्नी की तरफ से लाभदायक समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात आप आनंदित होंगे। व्यापारी वर्ग की आय में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी।
कर्क राशि
नौकरी या व्यवसाय करनेवालों के लिए आज का दिन लाभदायक है। नौकरीपेशा करने वालों का प्रमोशन होने की संभावना है। उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मामलों के साथ भी खुले मन से चर्चा करेंगे। शारीरिक-मानसिक ताजगी का अनुभव करेंगे।
सिंह राशि
आज का दिन मध्यम फलदायक होगा। आप धार्मिक और मांगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे। आपका व्यवहार न्याय प्रिय रहेगा। धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य साधारण नरम-गरम हो सकता है। विदेश में रहनेवाले स्वजनों का समाचार मिलेगा।
कन्या राशि
आज के दिन नए कार्य शुरू न करें। स्वास्थ्य खराब होने की आशंका रहेगी। क्रोध पर संयम रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव का अवसर आ सकता हैं। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें। आमोद-प्रमोद के पीछे खर्च होने की आशंका है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
तुला राशि
आपका आज का दिन सफलता और आमोद-प्रमोद से भरा होगा, जिससे पूरे दिन मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्ति आज आपके जीवन में छाए रहेंगे। मौज-मस्ती के पीछे खर्च हो सकता है। नए वस्त्राभूषण की खरीदारी होगी।
वृश्चिक राशि
आज का दिन सुखमय में बीतेगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। शारीरिक तथा मानसिक प्रफुल्लितता का अनुभव होगा। नौकरी करने वालो को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मायके से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। धनलाभ होगा।
धनु राशि
आपका आज का दिन मिश्रत फलदायी होगा। आज आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। संतानों का स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई के संबंध में चिंता से मन व्यग्र रहेगा। कार्य में सफलता न मिलने से, क्रोध पर संयम रखें। प्रिय व्यक्ति के साथ रोमांचक क्षणों का आनंद उठा सकेंगे।
मकर राशि
आपका आज का दिन प्रतिकुलताओं से भरा रहेगा, जिससे मन में खिन्नता का अनुभव होगा। शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। सार्वजनिक जीवन में मानहानि होने की आशंका है। छाती में दर्द रहने की आशंका है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या चर्चा से दूर रहें।
कुंभ राशि
आज आप तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल दूर होने से आपका उत्साह बढ़ेगा। भाई-बंधुओं से साथ मिलकर नए आयोजन को हाथ में लेंगे। उनके साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। लघु प्रयास होंगे।
मीन राशि
आज अपनी वाणी पर संयम रखें। क्रोध के कारण किसी के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। शारीरिक कष्ट का अनुभव हो सकता है। आंख का ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्य और प्रेमीजनों द्वारा घर में विरोध का वातावरण बन सकता है।