छत्तीसगढ़
राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, प्रॉपर्टी डीलर के कैशियर से 10 लाख रूपए की लूट, आरोपी फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए है। रायपुर में अपराध के ग्राफ लगातार बढ़ते ही जा रहे है। दिनों दिन बदमाशों ने घटना को अंजाम दे रहे है। चोरी डकैती लूट पाट जैसे वारदात को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला राजधानी के गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत का आया है। बता दे कि, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर के कैशियर से अज्ञात आरोपियों ने लाखों रूपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मामला चुना भट्टी इलाके का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि चुना भट्टी इलाके में बाइक सवार तीन चोरों ने प्रॉपर्टी डीलर के कैशियर आकाश यादव के हाथ से 10 लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। मामले की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।