छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

भारत–अमेरिका ट्रेड डील से छत्तीसगढ़ के MSME और किसानों को मिलेगा वैश्विक बाजार का रास्ता

रायपुर। भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते को देश की वैश्विक आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला अहम कदम बताया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह समझौता छत्तीसगढ़ के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगा, खासकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने में मदद करेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस व्यापारिक पहल से राज्य के वन-आधारित उत्पाद, हथकरघा एवं हस्तशिल्प, वस्त्र और कृषि आधारित उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। इससे न केवल निवेश और रोजगार के नए अवसर बनेंगे, बल्कि युवाओं को भी व्यापक लाभ मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि समझौते में किसानों के हितों और ग्रामीण आजीविका की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही यह महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करेगा और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में सहायक साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत–अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। छत्तीसगढ़ इस लक्ष्य को हासिल करने में एक सक्रिय और सशक्त भागीदार के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है, और यह समझौता राज्य के समावेशी व सतत आर्थिक विकास को नई गति देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button