IPL 2021:धोनी को हुआ दोहरा नुकसान, टीम भी हारी और लगा ……..
धोनी पर लगा फाइन

IPL 2021: IPL के 14वें सीजन के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके को शिकस्त दी और 7 विकेट से मैच जीत लिया। पहले ही मैच में चेन्नई को हार का स्वाद चखना पड़ा है।सिर्फ मैच हारने से ही नहीं, बल्कि नियम तोड़ने को लेकर भी सीएसके परेशानी में फंस गई है।
शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट के लिए चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।
आखिर क्या है स्लो ओवर रेट:
आईपीएल की नई गाइडलाइन्स के मुताबिक एक पारी यानी 20 ओवर 90 मिनट या उससे कम समय में खत्म होना चाहिए। इससे पहले नियम था कि 20वां ओवर 90 मिनट में शुरू किया जाए लेकिन अब डेढ़ घंटे के अंदर हर हाल में 20 ओवर खत्म करने होंगे। नियम के मुताबिक धोनी की टीम ने 90 मिनट से ज्यादा समय लिया, इसलिए उनके ऊपर ये जुर्माना लगाया गया है।
दिल्ली को दूसरी पारी में बॉलिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग 90 मिनट् में पुरे 20 ओवर समाप्त नहीं कर पायी इसी वजे से चेन्नई टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को फाइन लगा दिया गया है