Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

IPL 2025 Points Table: किसे मिलेगा प्लेऑफ का टिकट?

IPL 2025 Points Table: Who will get the playoff ticket?

आईपीएल 2025 अब अपने आधे रास्ते को पार कर चुका है, और अंकों की इस दौड़ में ज़मीन पर गेंद नहीं, रणनीति की धार चल रही है। इस बार अंकतालिका का हाल कुछ ऐसा है जैसे स्कूल में टॉपर वही है जो कम बोलता है, लेकिन नंबरों में सबसे आगे है – यानी गुजरात।

🏏 गुजरात – 6 मैच, 4 जीत और शानदार, +1.081 नेट रन रेट। कोई शोर नहीं, कोई ड्रामा नहीं – बस अंक ले जाइए और दूसरों को सोचने दीजिए कि ऐसा कैसे।

🌆 दिल्ली – 5 में से 4 जीत। नेट रन रेट +0.899 – यानी “हमने कम मैच खेले हैं लेकिन हिसाब बराबर है।” दिल्ली इस बार सिर्फ पॉलिटिक्स की राजधानी नहीं, पॉइंट्स की भी बनती दिख रही है।

🔥 बैंगलुरु – वही पुराना जोश, वही उम्मीदें। 4 जीत और +0.672 का रन रेट। लेकिन फैंस अब भी वही सवाल पूछ रहे हैं – “क्या इस बार ट्रॉफी उठेगी?”

🌱 लखनऊ – सबसे ज़्यादा 7 मैच खेलकर भी 8 पॉइंट्स पर ही रुके हुए हैं। रन रेट +0.086 बता रहा है कि मुकाबले तो कड़े रहे हैं, लेकिन जीत में उतना फर्क नहीं बना।

🐅 कोलकाता – 3 जीत, 3 हार और फिर भी रन रेट +0.803? कुछ टीमों का गणित सिर्फ आंकड़ों से नहीं, जज़्बे से बनता है।

🍁 पंजाब, मुंबई, राजस्थान, हैदराबाद और चेन्नई – 4 4 पॉइंट्स वाले क्लब में एक साथ खड़े हैं। लेकिन यहाँ अंतर सिर्फ जीत का नहीं, नेट रन रेट का है। चेन्नई का -1.276 का रन रेट तो जैसे कह रहा हो – “हमने कोशिश तो की थी।”
🌀 चेन्नई – 7 में से सिर्फ 2 जीत, और सबसे नीचे। फैंस अभी भी “थाला की याद में जी रहे हैं, और टीम जैसे हर मैच में खुद से ही लड़ रही है। औऱ उम्मीद कर रही है कि हर मैच में धोनी ही उसे जीत दिलाएंगे ।

आईपीएल 2025 की आधी जंग पूरी हो चुकी है, और अब असली परीक्षा है – सिर्फ जीतने की नहीं, समझदारी से जीतने की। क्योंकि आज के क्रिकेट में पॉइंट्स तो मिलते हैं, लेकिन रन रेट ही तय करता है कि आगे कौन बढ़ेगा और कौन बैठकर टीवी