जगदलपुर : मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई

जगदलपुर : जिले के दरभा थाना क्षेत्र के एलंगनार में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक महिला को मार गिराया, जिसका शव बरामद कर लिया गया है।बस्तर एसपी डी श्रवण ने बताया कि दरभा थाने से डीआरजी की एक टुकड़ी ग्राम एलंगनार इलाके की ओर सर्चिंग के लिए रवाना की गयी थी। जवान जब जंगलों से गुजर रहे थे, वहां घात लगाए माओवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।
जवानों ने भी मोर्चा संभालकर जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर की मुठभेड़ के बाद माओवादी भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के बाद तलाशी के दौरान घटनास्थल से एक महिला माओवादी का शव बरामद किया गया है, जिसकी शिनाख्त की जा रही है। मौके से भरमार बंदूक एवं रोजमर्रा की जरूरतों के सामान जब्त किए गए हैं।
2 ) बीजापुर : एक नक्सली गिरफ्तार
बीजापुर : जिले की थाना बासागुड़ा पुलिस ने दबिश देकर एक एक नक्सली ओयम मासा को गिरफ्तार किया है।
बासागुड़ा थाने से निरीक्षक सुरेन्द्र यादव व जिलाबज व केरिपु का सयुक्त बल माओवादी सर्चिंग व फरार आरोपियों के पता तलाश के लिए लिंगागिरी, कारेसागुड़ा की ओर रवाना हुये थे। मुखबीर की सूचना के आधर पर ग्राम ङ्क्षलंगागिरी व कोरसागुड़ा केे मध्य जंगल में माओवादी अपराध में फरार आरोपी ओयम मासा को पकड़ा गया।