देशबड़ी खबरें

जम्मू : जम्मू कश्मीर में बदलेगा महबूबा मुफ्ती कैबिनेट का चेहरा

जम्मू  : जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती कैबिनेट में नए चेहरे शामिल करने जा रही हैं। इसी कवायद के चलते भाजपा ने अपने सभी मंत्रियों को इस्तीफा देने को कहा है। प्रदेश सरकार के 22 सदस्यीय मंत्रिमंडल में पांच राज्यमंत्री हैं। राज्यमंत्रियों में भाजपा के तीन व पीडीपी के दो मंत्री शामिल हैं। बताया जा रहा है हाईकमान के आदेश के बाद भाजपा के पुराने मंत्री इस्तीफे देंगे। ये इस्तीफे प्रदेश भाजपा प्रधान को दिए जाने हैं। इससे पहले सियासी हलकों में ये चर्चा खूब रही कि ये इस्तीफे कठुआ कांड के संदर्भ में दिए जा रहे हैं क्योंकि भाजपा के दो मंत्री पहले ही इस्तीफे दे चुके हैं। दो के इस्तीफों के बाद महबूबा सरकार के 17 कैबिनेट मंत्रियों में भाजपा के सिर्फ छह कैबिनेट मंत्री रह गए थे।

नए चेहरे शामिल करने जा रही हैं

भाजपा के दोनों मंत्रियों ने रसाना में आठ वर्षीय बच्ची की हत्या के बाद हुए प्रदर्शन में हिस्सा लेने पर उपजे विवाद के बाद इस्तीफा दिया था। राज्यपाल एनएन वोहरा ने सोमवार को भाजपा के दो मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार भी कर लिए थे। दो मंत्रियों के इस्तीफे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा था कि दोनों ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा सौंपा है। न कि पार्टी ने उनसे ऐसा करने को कहा। सूत्रों के मुताबिक इस्तीफे के पीछे गठबंधन सहयोगी पीडीपी और पीएमओ का दबाव माना जा रहा है।
 नईदिल्ली : बीजेपी ने अपने सभी मंत्रियों को दिए निर्देश, मुफ्ती सरकार से दे दें इस्तीफा
नईदिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू कश्मीर की महबूबा मुफ्ती सरकार में अपने सभी मंत्रियों को इस्तीफा देने के निर्देश दिए हैं. यह फैसला बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक में लिया गया है. बता दें कि पिछले दिनों बीजेपी के दो मंत्रियों ने भी इस्तीफा दिया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button