छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

जयनगर–कासापारा सड़क निर्माण की शुरुआत, 3.80 करोड़ की परियोजना से बदलेगी तस्वीर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम पहल की गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के जयनगर-कासापारा में 3.80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।

लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत इस परियोजना के तहत करीब 3.60 किलोमीटर लंबी सड़क का उन्नयन और नवीनीकरण किया जाएगा। इसके लिए शासन ने 380.15 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार विकास और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतार रही है। उन्होंने बताया कि अच्छी सड़कें सिर्फ आवागमन आसान नहीं बनातीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देती हैं। जयनगर से कासापारा तक बनने वाला यह मार्ग स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगा।

इस मौके पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में हरीश राजवाड़े, देवधन बिंझिया, अशोक अग्रवाल, रितेश जायसवाल, जनपद सदस्य धनेश्वरी सिरदार, सरपंच राधा सिंह सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button