देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

करवा चौथ 2025: पति की लंबी उम्र के लिए होगा निर्जला व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

10 अक्टूबर 2025 को सुहागन महिलाओं द्वारा करवा चौथ का पवित्र व्रत रखा जाएगा। यह व्रत पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए निर्जला रखा जाता है, जिसमें करवा माता और चंद्र देव की पूजा की जाती है।

यह व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है, जो 9 अक्टूबर की रात से शुरू होकर 10 अक्टूबर की शाम 7:38 बजे तक रहेगा।

इस बार करवा चौथ पर कई शुभ योग बन रहे हैं। शाम 5:32 बजे रोहिणी नक्षत्र की शुरुआत होगी और 5:41 बजे तक सिद्धि योग रहेगा, जो पूजा के लिए उत्तम समय माना जाता है।

पूजन का सर्वोत्तम मुहूर्त शाम 5:57 से 7:11 तक रहेगा। दिन भर के अन्य शुभ मुहूर्तों में ब्रह्म मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, विजय मुहूर्त, गोधूलि मुहूर्त, अमृत मुहूर्त और निशिता मुहूर्त शामिल हैं।

चंद्र पूजन का खास महत्व होता है, और इस बार चंद्रमा 8:13 बजे शाम को प्रकट होगा।

पूजन विधि:

मिट्टी की वेदी पर भगवान शिव, पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की स्थापना करें।

कुमकुम, रोली, अक्षत, फूल और दीपक अर्पित करें।

व्रत की कथा सुनें।

करवा, थाली, चलनी और लोटा लेकर चंद्र देव की पूजा करें और उन्हें अर्घ्य दें।

चलनी से अपने पति को देखें, आरती उतारें और उनके हाथों से जल ग्रहण कर व्रत समापन करें।

नोट: यह जानकारी सामान्य है, कृपया व्रत रखने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button