बॉलीवुड

अनुष्का के बाद सोनम कपूर करेंगी शादी !

वैसे तो आने वाले नए साल में कई बॉलिवुड ऐक्टर्स की शादी के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन इस दौड़ में सबसे आगे नाम चल रहा है सोनम कपूर का। इस साल की बात करें तो अनुष्का शर्मा की शादी बी टाउन के लिए सबसे चर्चित रही।

अनुष्का के बाद जिस ऐक्ट्रेस की दुल्हन बनने की खबरें आ रही हैं वह हैं अनिल कपूर की लाडली और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनम कपूर। सूत्रों की मानें तो सोनम अगले साल यानी 2018 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। सोनम, आनंद आहूजा को काफी टाइम से डेट कर रहीं हैं। खबर तो यहां तक है कि उनकी शादी के लिए जोधपुर में लोकेशन भी बुक हो गई हैं जहां सभी रस्में होंगी।

आनंद आहूजा दिल्ली बेस्ड बिजऩसमैन हैं। दोनों पिछले 3 सालों से चुपके-चुपके एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है। वे कभी इवेंट्स में तो कभी लंदन वकेशन पर भी साथ दिख चुके हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि 2018 में सोनम को मिलाकर कपूर फैमिली में 2 शादियां होंगी। उनके कजिऩ मोहित मारवाह फरवरी में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंतरा मोतीवाला से दुबई में शादी करने वाले हैं। बता दें, अंतरा एक स्टाइलिस्ट हैं वहीं मोहित ने फिल्म फगली से डेब्यू किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button