ज्योतिष

डॉ.अमृता करुणेश्वरी से जानें,आज का राशिफल ( 05 सितंबर 2018 )

मेष राशि

परिवार और कार्यक्षेत्र में आपका समझौतापूर्ण व्यवहार संघर्ष टालने में मददगार रहेगा। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा हानि हो सकती है। व्यर्थ व्यय से बचें और खान-पान पर संयम रखें।

वृषभ राशि

विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। धन लाभ की आशा रख सकते हैं।

मिथुन राशि

आपकी वाणी या व्यवहार आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं। खर्च की मात्रा बढ़ सकती है। मौज-शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च हो सकता है।

कर्क राशि

आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरुआत करने के लिए उत्तम दिन है। व्यापार-धंधे में लाभ, नौकरी में प्रमोशन और आय स्रोतों में वृद्धि होने से आनंद का अनुभव करेंगे।

सिंह राशि

नौकरी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में लाभदायक और सफल दिन है। कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा।

कन्या राशि

आपका आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा। विदेश जाने के अवसर निर्मित होंगे। भाई-बंधुओं से लाभ होगा। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों से न उलझें। आर्थिक लाभ मिलेगा।

तुला राशि

आकस्मिक धन लाभ का दिन है। आध्यात्मिक प्रवृत्तियां तथा सिद्धियां प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन है। फिर भी नए कार्य शुरू न करने की गणेशजी की सलाह है।

वृश्चिक राशि

आज आप मौज-मस्ती और मनोरंजन की दुनिया में घूमने के मूड में होंगे। वाहनसुख की प्राप्ति होगी। साझेदारी से लाभ होगा। दांपत्य जीवन के उत्तम क्षणों का अनुभव करेंगे।

धनु राशि

नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभ का दिन है। आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। हितशत्रु अपनी चाल में नाकामयाब साबित होंगे।

मकर राशि

कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखनेवाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे। शेयर-सट्टा से लाभ के योग हैं। मित्रों से भी लाभ होगा।

कुंभ राशि

स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक बेचैनी हो सकती है। आर्थिक विषयों का आयोजन होगा। सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो इसका ध्यान रखें।

मीन राशि

कार्यों में सफलता और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज उत्तम दिन है। आपके विचारों में आज स्थिरता रहेगी, जिससे कोई भी कार्य अच्छी तरह हल कर सकेंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=apVuOLa0z-I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button