ज्योतिष

डॉ.अमृता करुणेश्वरी से जानें,आज का राशिफल ( 06 सितंबर 2018 )

मेष राशि

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद पूर्वक समय बीतेगा। आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। लक्ष्मी देवी की कृपा से आय में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि

आज का दिन ऊर्जा और प्रसन्नता से भरा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। सगे-सम्बंधियों या मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा।

मिथुन राशि

गणेशजी कहते हैं कि आज संयमशील और विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों में से बचा लेंगे। आपके वाणी-व्यवहार से गलतफहमी पैदा हो सकती है, सतर्क रहें।

कर्क राशि

आज का दिन अत्यंत रोमांचक और आनंदप्रद बना रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफा दिलानेवाले सौदे मिलेंगे। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा।

सिंह राशि

आज सफलता मिलने में कुछ देर हो सकती है। ऑफिस या घर में उत्तरदायिव बढ़ सकते हैं। जीवन में अधिक गंभीरता का अनुभव करेंगे। शुभ अवसर के आयोजन के लिए समय अच्छा नहीं है।

कन्या राशि

शरीर में थकान, आलस और चिंता का अनुभव होगा। संतान के साथ मतभेद या मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। विवाद टाल दें।

तुला राशि

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवहार संतुलित रखें और क्रोध से बचें। हितशत्रु अधिक प्रवृत्त होंगे। आकस्मिक धनलाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

गणेशजी के आशीर्वाद से नौकरी-धंधा और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ ही लाभ है। परिवार का सहयोग मिलेगा। सांसारिक जीवन का आनंद लेंगे।

धनु राशि

गणेशजी बताते हैं कि आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। कार्य सरलतापूर्वक सफल बनेगा। परोपकार की भावना आज बलवती रहेगी।

मकर राशि

दिन मिश्रित फलदायी है। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। लेखन और साहित्य से संबंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी। किसी भी बहस में न पड़ें।

कुंभ राशि

नकारात्मक विचारों से मन में हताशा आ सकती है। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना का अनुभव करेंगे। खर्च बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें और ध्यान करें।

मीन राशि

गणेशजी के आशीर्वाद से आपका आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा। व्यापारियों को भागीदारी मिलने के लिए उत्तम समय है। पति-पत्नी के बीच दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा।
https://www.youtube.com/watch?v=JJvzvyMQQ_Q

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button