ज्योतिष

डॉ.अमृता करुणेश्वरी से जानें,आज का राशिफल ( 09 सितंबर 2018 )

मेष राशि

वैचारिक धरातल पर आज आप मानसिक व्यग्रता का अनुभव कर सकते हैं। अपेक्षाकृत अधिक संवेदशीलता और भावना से आपका मन दुख का अनुभव कर सकता है। आज किसी के साथ वाद-विवाद में न उतरें।

वृषभ राशि

आर्थिक तरक्की से जुड़े काम प्रारंभ में कुछ अड़चन के साथ पूर्ण होते हुए लगेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। मित्रों और शुभचिंतकों के मिलने से आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा।

मिथुन राशि

आपके दिन का प्रारंभ शारीरिक और मानसिक स्वस्थता के साथ होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिजनों और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखें। पूंजी निवेश का कार्य संभालकर करें।

कर्क राशि

आज आय और व्यय दोनों ही अधिक रहने के योग हैं। आंखो के दर्द से व्यग्रता हो सकती है, सावधानी बरतें। मन को शांत रखें। बात करते समय इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी किसी तरह की गलतफहमी का शिकार न हो।

सिंह राशि

आज आपके मन में क्रोध और आवेश की भावना रहने से आप लोगों के साथ व्यवहार संभलकर करें। आरोग्य के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। मन में व्यग्रता रह सकती है। मध्याह्न के बाद आपका मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

आज दिन की शुरुआत खुशियों के साथ होने के योग हैं। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। वसूली के पैसे आएंगे। आध्यात्मिक विचार मन को शांति दे सकते हैं।

तुला राशि

आज आपका शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। व्यवसाय या व्यापार में आप उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे। पदोन्नति होगी। सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। सामाजिक दृष्टिकोण से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि

गणेशजी की सलाह है कि आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में आप न पड़ें। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति कुछ प्रतिकूल लग सकती है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। संतान के साथ मतभेद होने की संभावना है।

धनु राशि

गणेशजी आज आपको सावधानीपूर्वक दिन बीताने की सलाह देते हैं। क्रोध करने से हानि होने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से आप व्यग्र हो सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ आज न करना ज्यादा सही रहेगा।

मकर राशि

आज दोस्तों और परिजनों के साथ कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। खर्च अधिक हो सकता है, जेब का ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहने प्रयास करें।

कुंभ राशि

आज आपको कार्य-सफलता और यश-कीर्ति मिलने के योग हैं, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिकरूप मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएंगे।

मीन राशि

गणेशजी कहते हैं कि आज आपका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी। मित्रों से हुई भेंट से आनंद होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा।

https://www.youtube.com/watch?v=Fa2xrX21CQU

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button