ज्योतिष

डॉ.अमृता करुणेश्वरी जी से जानें,आज का राशिफल ( 05 जुलाई 2018 )

मेष राशि

जब भी आपको छोटी मोटी रकम या सहायता की जरूरत होगी तो आपको इन्हीं लोगों का भरोसा करना होगा जो आप आपके विरूद्ध चल रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा सोच समझकर ही कोई भी फैसला लेना चाहिए।

वृषभ राशि

एक साथ कई काम हाथ में लेने से कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाई महसूस कर सकते हैं। अगर आप योजनाबद्ध तरीके से चलेंगे तो कोई संदेह नहीं की आप कारोबार में परेशानियों पर काबू पा लेंगे।

मिथुन राशि

काफी समय के बाद आज आपको अपने व्यक्तिगत जीवन पर सोच विचार करने की फुरसत मिलेगी। आगामी दिनों को ध्यान में रखते हुए आपने अपने वस्त्र आभूषण आदि का रखरखाव भी समय पर करवा लेना चाहिए।

कर्क राशि

आज के दिन आपके लिए कई कार्यक्रम हैं। आर्थिक मसलों में सोच समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं। विदेश संबंधी कार्यों व संतान पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है।

सिंह राशि

आज के दिन आपको अपने कामकाज के अलावा मन की इच्छाओं का भी ध्यान रखना पड़ेगा। भाग्य की एक रेखा आपके जीवन में खींची जा रही है। कभी-कभी ज्यादा परिश्रम करते करते जब आप बोर हो जाते हैं तो मनोरंजन में खो जाते हैं।

कन्या राशि

आपने जीवन में रचनात्मक कार्य की बजाय प्रेम, रोमांस और सौभाग्य को ही आपने ज्यादा महत्व दिया है। यदि इन सबसे पहले रचनात्मक कार्यों में ज्यादा तल्लीन रहते तो आपको अपने परिवार का भी समर्थन मिल जाता।

तुला राशि

पिता के आशीर्वाद तथा अधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें।

वृश्चिक राशि

आपके जीवन में कई प्रकार के बदलाव और उतार-चढ़ाव इस दौरान आ रहे हैं। आज भी आप अपने मनचले स्वभाव के कारण प्रेम और नफरत के दायरे में घूम रहे हैं वहां अस्थिरता और पलायन करने की नौबत भी आपके जीवन में पैदा हो रही है।

धनु राशि

बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। जीवन में नफरत और प्रेम का लेखा-जोखा आपके लिए बराबर रहता है।

मकर राशि

प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रूका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। कार्यक्षेत्र में बहुत आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रमोशन के भी अच्छे योग हैं। आर्थिक वृद्धि तभी होगी जब आप भविष्य को ध्यान में रखकर कोई भी निर्णय लेंगे।

कुंभ राशि

आज आपको अपने मन पर पूरा ही नियंत्रण रखना पड़ेगा। किसी साथी या पड़ोसी द्वारा कही बात पर आप अचानक ही भडक़ सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें की झगड़ा मोल लेने के बाद सुलह सफाई करने की भी गुंजाईश रखनी चाहिए।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=4j_pj-QQS6o

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button