ज्योतिष

डॉ. अमृता करुणेश्वरी जी से जानें,आज का राशिफल ( 2 जुलाई 2018 )

मेष राशि

आज महत्वाकांक्षी प्रकृति वालो के लिए शुभ फल दायक रहेगा। पहला दिन यात्रा में लाभप्रद रहेगा। दोपहर बाद किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद होने पर कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सायंकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा।

वृषभ राशि

आज जायदाद से संबंधित विवाद में हानि हो सकती है। भौतिक सुख के साधनों की वृद्धि होगी। आप अपनी बात को लोगों के समक्ष दृढ़तापूर्वक रखने में कामयाब होंगे। रात्रि का समय सैर सपाटे तथा मौज मस्ती में व्यतीत होगा।

मिथुन राशि

आज नवीन व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी। ऋण भार में कमी होगी। संतान पक्ष का पूर्ण सुख व सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक साधनों पर व्यय होने का योग है। व्यर्थ व्यय से बचें।

कर्क राशि

आज भौतिक सुख समृद्धि का प्रादुर्भाव होगा। कुटुंबीजनों, सहकर्मियों से प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सायंकाल से रात्रि तक का समय आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यों पर व्यतीत होगा। शुभ व्यय भी हो सकता है, जिससे आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

सिंह राशि

आज पुराने मित्रों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। आपके पुरूषार्थ एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सायंकाल से रात्रि का समय किसी राजनैतिक समारोह में व्यतीत होगा।

कन्या राशि

कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। आप अपने सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।

तुला राशि

मकर राशि का चन्द्रमा आज आपको उच्चता प्रदान करेगा। धन प्राप्ति से कोष वृद्धि होगी। नौकरी वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा या राजनैतिक प्रतिस्पर्धा में आपको विजय प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि

आज अचानक किसी महान अधिकारी या नेता से भेंट होगी। खाने में उत्तम प्रकार के व्यंजन मिलेंगे। खान-पान पर विशेष नियंत्रण भी रखें अन्यथा पेट खराब हो सकता है। निकट या दूर की यात्रा का योग सायंकाल तक बनेगा।

धनु राशि

नवीन व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी, जो आगे चलकर धन लाभ कराएंगी। आज आपको भाई-बहनों का सुख व सहयोग प्राप्त होगा। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। सायंकाल से रात्रि देर तक राजनैतिक गुप्त मंत्रणा में व्यस्त रहेंगे।

मकर राशि

आर्थिक मसलों में सोच समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा सोच समझकर ही कोई भी फैसला लेना चाहिए। विदेश संबंधी कार्यों व संतान पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है।

कुंभ राशि

आपके पुराने रूके हुए कार्य कुछ झंझटों व खर्चा करने के बाद पूर्ण हो जाएंगे। सामाजिक शास्त्र पढऩे में मन लगाएं। आज आप अपनी बात को सत्य सिद्ध कर देंगे। शत्रु पक्ष लज्जित होगा।

मीन राशि

धार्मिक कार्यों में अधिक रूचि रहेगी। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। गुरू ब्राह्मण की सेवा करके गुप्त विधाएं ग्रहण करें। स्वास्थ्य में शीतोष्ण विकार संभव हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button