शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) घोटाले में पुलिस ने आज अदालत में 3,470 पन्नों की भारी-भरकम चार्जशीट दाखिल कर बड़ा खुलासा किया है। जांच में यह सनसनीखेज सच सामने आया है कि प्रश्नपत्र आगरा की एक नामी प्रिंटिंग प्रेस से चुराए गए थे।
प्रिंटिंग के दौरान जो कागज मामूली खराबी के कारण डिस्पोजल बिन में फेंके जाते थे, वहां से आरोपी उन्हें उठाकर बाहर लाते थे। फिर जूतों के इनसोल (तलवों) में छुपाकर 8-8 हजार रुपये में प्रश्नपत्र बेचे गए। इस रैकेट में 18 लोगों को आरोपी बनाया गया है। लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले इस कांड ने महाराष्ट्र से लेकर यूपी तक हड़कंप मचा दिया है। छात्र संगठन इस ढचर-पचर व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरने की चेतावनी दे रहे हैं।
मेहनत करने वाले छात्रों के सपनों की बलि चढ़ाने वाले इस घिनौने सिंडिकेट का पर्दाफाश होना तो महज शुरुआत है, असली गुनहगारों को सख्त सजा मिलना बाकी है।








