महासमुंद : सरायपाली में सबसे ज्यादा धान की खरीदी

महासमुंद : जिले में सबसे ज्यादा धान खरीदी सरायपाली और महासमुंद में हुई है। सरायपाली से 1, 051248८32 रुपए की धान खरीदी हुई है, वहीं महासमुंद से 998087742 रुपए की खरीदी की गई है। तीसरे क्रम में कोमाखान है, यहां से 912८95076 रुपए की धान खरीदी हुई है। महासमुंद ब्लॉक में 9283 और सरायपाली में 8651 किसानों ने धान बेचा है। जिले में अब तक कुल धान खरीदी 43,29 598.३८ क्विंटल धान खरीदी हुई है। वहीं अब तक कुल 76453 किसान धान बेच चुके हैं।
जिले में पंजीकृत किसान एक लाख 17 हजार हंै। लगभग 41 हजार किसानों ने अभी तक धान नहीं बेचा है। टोकन के लिए अभी भी किसानों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। किसानों को अलसुबह से ही लाइन में लगना पड़ रहा है। वहीं करीब 13 लाख क्विंटल धान का उठाव शेष है। धान खरीदी की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है। अब 24 दिन ही शेष रह गए हैं। किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हंै।