1 मार्च से एलपीजी, UPI और बैंक नियमों में बड़ा बदलाव – खर्च बढ़ेगा आम आदमी का

1 मार्च 2026 से भारत में कई नए नियम लागू हो गए हैं जिनका सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ेगा। इस बदलाव के तहत एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम में 28-31 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे रसोई खर्च में इज़ाफ़ा होगा।
रेलवे टिकटिंग प्रणाली में भी बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसमें अब जनरल और प्लेटफ़ॉर्म टिकटों को आधार आधारित ऑथेंटिकेशन के ज़रिये RailOne ऐप पर बुक करना अनिवार्य हो सकता है। पुराने UTS ऐप को बंद कर नया प्रणाली लागू हो जाएगी। यह कदम उन्नत डिजिटल ट्रांज़ैक्शनों के लिए उठाया गया है, लेक़िन इससे पुराने उपयोगकर्ताओं को परेशानी हो सकती है।
डीज़िटल भुगतान क्षेत्र में सुरक्षा को बढ़ाने के लिए UPI ट्रांज़ैक्शनों पर बड़ा बदलाव भी लागू हुआ है। बड़ी रकम ट्रांज़ैक्शनों के लिए अब सिर्फ UPI पिन ही नहीं, बल्कि बायोमेट्रिक या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन भी आवश्यक होगा, जिससे कई यूज़र्स को अलग से प्रमाणीकरण करना पड़ेगा।
डिजिटल धोखाधड़ी को रोकने के लिए नई सिम बाइंडिंग नीति लागू हुई है, जिसके तहत किसी भी मैसेजिंग ऐप (जैसे WhatsApp, Telegram, Signal) को तभी चलाया जा सकता है जब वह उसी सिम से एक्टिव हो जो फोन में है। डुअल सिम वाले उपयोगकर्ताओं को इसके कारण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
नए नियमों के तहत बैंकिंग शुल्क, क्रेडिट कार्ड चार्ज और मिनिमम बैलेंस संबंधी शर्तों में भी संशोधन होने की सम्भावना है, जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क का सामना करना पड़ सकता है।



