देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- हम BJP की तरह दंगाबाज पार्टी नहीं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को पाथरप्रतिमा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। जानकारी के मुताबिक, सीएम ममता बनर्जी ने मंच पर चंडी पाठ भी किया है। सीएम ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि हम भाजपा की तरह दंगाबाज पार्टी नहीं हैं। दोबारा से सरकार बनने पर सुंदरबन को नया जिला बनाया जाएगा।
ममता ने कहा, चक्रवाती तूफान अम्फान के समय केंद्र की मोदी सरकार ने हमारी कोई मदद नहीं की थी और ना ही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोई मदद की थी। हमने तूफान के समय 19 लाख लोगों की जान बचाई। पीएम मोदी ने सिर्फ पैसा देने का वादा किया, वो भी नहीं दिया।