छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंरायपुर

रायपुर : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज शाम को कलेक्टरों व पुलिस अधीक्षकों की कांफ्रेंस

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज शाम 6 बजे मंत्रालय में कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों की कॉन्फ्रेंस होने जा रही है। इस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री संभवत: सभी जिलों की समीक्षा करेंगे। दो सत्रों में आयोजित कांफ्रेंस के प्रथम सत्र में अपरान्ह एक बजे से 5 बजे तक चलेगा जिसमें समस्त संभागायुक्त, कलेक्टर, जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगर निगमों के आयुक्त उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर कॉन्फ्रेंस का दूसरा सत्र शाम 5 बजे से रात्रि 7 बजे तक चलेगा, जिसमें समस्त संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : धमतरी, कांकेर, बालोद, गुंडरदेही सहित कई स्थानों पर आंधी ने मचाई तबाही

इस कांफ्रेंस में लोकसेवा गारंटी एवं वन अधिकार अधिनियम, जल संरक्षण एवं सिंचाई रकबा दोगुनी करने पर जोर, पेयजल संकटग्रस्त ग्रामों मेें जलापूर्ति की कार्ययोजना, कृषि प्रसंस्करण उद्योगों से रोजगार सृजन, वर्षा पूर्व पहुंच विहीन ग्रामों में खाद्यान्न एवं दवाओं का भंडारण के अलावा आगामी खरीफ के लिए रासायनिक खाद एवं प्रमाणिक बीज की उपलब्धता आदि की समीक्षा के साथ-साथ अपराधों का नियंत्रण, कानून व्यवस्था बेहतर बनाना, नक्सल समस्या, सड़क दुर्घटनाओं में कमी, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा तथा कम्युनिटी पुलिसिंग में भागीदारी आदि कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button