छत्तीसगढ़दंतेवाड़ाबड़ी खबरें
पांच लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा
नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने पांच लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार महिला नक्सली का नाम कोसी उर्फ मंगली है और पुलिस ने उसे बुरगुम नहाडी के जंगलों से गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक चोलनार ब्लास्ट मामले में भी मंगली का हाथ था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा मैलावाड़ा में हुए धमाके में भी मंगली का ही हाथ था, जिसमें सात जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा भी कई संगीन मामलों में मंगली का हाथ था।