मध्यप्रदेश समाचार ||Fourth Eye News| Madhya Pradesh News

भोपाल में भाजपा नेता का अश्लील वीडियो वायरल, पार्टी से निकाला गया

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी एक बार फिर सियासी तूफान की चपेट में आ गई है। भाजपा युवा मोर्चा के अरेरा मंडल के महामंत्री जीत निशोदे का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में वे एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। विपक्षी दलों को जहां हमले का नया हथियार मिल गया है, वहीं पार्टी ने भी फौरन सख्त कार्रवाई की है।

पार्टी ने दिखाई सख्ती

भाजपा ने तुरंत कदम उठाते हुए जीत निशोदे को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अरेरा मंडल के अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है।

अब सवाल

यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति की करतूत है या पार्टी के अंदर एक बड़ी नैतिक गिरावट का संकेत? वीडियो के वायरल होते ही जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button