छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

15 दिन में 31 हजार से ज्यादा रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं, बलौदाबाजार में बना जल संरक्षण का रिकॉर्ड

रायपुर। ‘मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान के तहत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले ने जल संरक्षण के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बने घरों में महज 15 दिनों के भीतर 31,066 रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं तैयार कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की गई।

यह सफलता सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं रही, बल्कि जनभागीदारी और सामुदायिक सहयोग का मजबूत उदाहरण बनकर सामने आई। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल के नेतृत्व में 13 मार्च 2026 से शुरू हुए ‘मोर गांव, मोर पानी 2.0’ अभियान को व्यवस्थित योजना के साथ जमीन पर उतारा गया।

अभियान की खास बात यह रही कि ग्रामीणों ने खुद आगे बढ़कर श्रमदान किया, जिससे यह पहल एक सच्चे जन-आंदोलन में बदल गई। लगभग 300 वर्ग फीट के औसत आकार वाले पीएम आवासों में बनाई गई ये संरचनाएं हर साल बारिश के पानी को संचित कर भूजल स्तर बढ़ाने, जल संकट कम करने और स्थायी जल प्रबंधन को मजबूती देंगी।

यह पहल न केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि आने वाले समय में जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में भी अहम भूमिका निभाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान से जुड़कर अपने घरों और गांवों में जल संरक्षण को प्राथमिकता दें और ‘हर घर जल संचय’ के लक्ष्य को साकार करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button