धान खरीदी से बदली किसानों की तस्वीर, राज्य सरकार की योजनाओं से गांवों में खुशहाली

रायपुर। राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों और योजनाओं का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के चलते किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
धान खरीदी की पारदर्शी और सुचारू प्रक्रिया न केवल किसानों की मेहनत को सही मूल्य दिला रही है, बल्कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है। धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे उन्हें बिना किसी परेशानी के अपनी उपज बेचने का अवसर मिल रहा है।
बेलगहना धान उपार्जन केंद्र में पहुंचे किसानों ने बताया कि केंद्र पर तौल, भुगतान और धान उठाव की व्यवस्था बेहतर है। प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों के कारण किसानों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा और भुगतान भी तेजी से किया जा रहा है।
धान बेचने आए किसान लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वे 29 क्विंटल 20 किलो धान लेकर केंद्र पहुंचे थे। यहां सभी प्रक्रियाएं सुचारू रूप से चल रही हैं और समय पर भुगतान मिल रहा है। किसानों का कहना है कि सरकार के फैसलों और योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और खेती को नई मजबूती मिली है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को किसान राहत और विश्वास का आधार मान रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकार की नीतियों ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाया है।




