राहुल का चुनावी दांव, 1 नहीं 3 सीटों से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव!

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव की तायारियों के बीच ये खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक या दो नहीं बल्कि तीन सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं। राहुल अमेठी समेत तीन लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण के गृह कस्बे नांदेड़ के साथ मध्य प्रेदश की भी किसी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है।
बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने भी दो सीटों से चुनाव लड़ कर बड़ा दांव खेला था। मोदी ने वडोदरा के साथ साथ वाराणसी के चुनाव लड़ने का ऐलान कर यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव किया था। लेकिन दो से भी आगे बढ़ते हुए तीन सीटों से लड़ने का फैसला पार्टी की कमजोर जड़ों की तरफ भी इशारा करता दिखाई दे रहा है।
उत्तर प्रदेश में अमेठी गांधी परिवार की पारंपरिक सीट है जो खासा महत्तव रखती है, इसके साथ ही यूपी के बाद ज्यादा लोकसभा सीटों वाला राज्य महाराष्ट्र है वहीं, इस कड़ी में मध्य प्रदेश भी है। यूपी 80 लोकसभा सीट, महाराष्ट्र 48 लोकसभा सीट और मध्य प्रदेश 29 सीटों वाला राज्य है। माना जा रहा है कि नांदेड़ सिर्फ महाराष्ट्र नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों पर भी असर डालेगी।
गौरतलब है कि नांदेड़ कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अशोक चव्हाण का गढ़ है। मोदी लहर के वक्त भी चव्हाण का किला कायम रहा था।
https://www.youtube.com/watch?v=EZUNmiVE4uE