छत्तीसगढ़धर्मबड़ी खबरेंरायपुर

रायपुर : 80 वर्ष बाद विष्णु महायज्ञ का आयोजन कल से खारुन नदी तट अमलेश्वर में

रायपुर : श्री शक्ति आध्यात्म पीठ द्वारा विष्णु महायज्ञ 14 से 22 दिसम्बर तक खारुन नदी तट, अमलेश्वर में आयोजित है, उक्त जानकारी देते हुए कीर्ति भूषण पांडे , राजकुमार राठी ,डॉ आशा ने पत्रकारवार्ता में बताया की 14 दिसम्बर से आयोजित महायज्ञ सदानी दरबार के संत श्री युधिष्टिर महाराज एवं महंत रामसुंदर दास महाराज व इंदु भावनानंद महाराज के मार्गदर्शन में प्रारम्भ होगा जिसमे प्रात: 10 बजे खारुन नदी तट से विशाल कलश यात्रा बेंड-बाजे एवं डी.जे. के साथ निकाली जाएगी जिसका यज्ञ स्थल पर समापन होगा। शोभायात्रा के पश्चात 33 कोटि देवी-देवताओं का आह्वान करने के साथ-साथ विष्णु पीठ की प्रतिष्ठा ,नौ गृह पूजन ,सत्यघृत मातुका चतुर्थयोगिनी पूजा भी की जाएगी एवं प्रतिदिन श्रद्धालुओ को प्रसादी भी वितरित की जाएगी 7 श्री गुलाब मोदी ने बताया की 70 वर्ष बाद छत्तीसगढ़ में पुन: विष्णु महायज्ञ हो रहा है जिसमे यज्ञ करने हेतु 10 फिट के 9 यज्ञ कुंड बनाये गए है।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : हंसते हुए दिल्ली जा रहा हूं लौटूंगा भी हंसते हुए : भूपेश बघेल

प्रतिदिन प्रात:7 बजे से दोपहर 12 बजे तक यज्ञ का आयोजन किया जायेगा जिसमे 3,40,000 आहुति दी जायेगी। आरती करने के पश्चात् अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम दोपहर 12 से 2 बजे तक होगा तत्पश्चात पुन: दोपहर 2;30 बजे से शाम 5 बजे तक यज्ञ के बाद महाआरती की जाएगी 7 श्री राठी ने बताया की विष्णु महायज्ञ का प्रयोजन जनकल्याण की भावना से किया जा रहा है क्योंकि इस प्रकार के आयोजन से ना केवल वातावरण की शुद्धि होती है ।

ram krishna vishnu bhagwan 1442483690

 

अपितु मानव जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति का आगमन होने के साथ-साथ व्यक्ति रोग एवं दरिद्रता से मुक्त हो जाता है 7 विष्णु महायज्ञ 80 वर्ष पूर्व रतनपुर में हुआ था 7 श्री राठी ने बताया की मार्गशीर्ष पूर्णिमा को सवा लाख घी की बत्ती से महाआरती कर पूर्णाहुती की जाएगी 7 आयोजन हेतु देशभर से आचार्य रायपुर पहुच रहे है।विष्णु महायज्ञ के सम्बन्ध में जानकारी हेतु श्रद्धालु मो.न. 98261-45218 पर संपर्क कर सकते है 7 वार्ता में श्री गुलाब मोदी ,किशोर नायक ,मुक्तेश अग्रवाल उपस्थित रहे।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button