छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
रायपुर : भूपेश बघेल आज मरवाही में करेंगे आमसभा को संबोधित

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल आज मरवाही विधानसभा के लिए रवाना हो गए। वे दोपहर में मरवाही पहुंचेंगे और एक आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे कोटा जाएंगे और आमसभा में शामिल होने के बाद गातापारा, बेलहारी, पाटन विधानसभा के लिए रवाना हो जाएंगे।
कल 16 नवंबर को वे सुबह मगरलोड विधानसभा जाएंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके पश्चात मगरलोड से दवेभाग, बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के लिए रवाना हो जाएंगे। देवभोग में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और दोपहर बाद आरंग पहुंचेंगे। यहां के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे वापस पाटन लौट जाएंगे।