
रायपुर : अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के प्रदेश कार्यकारिणी का गठन बीते दिन शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सर्वसम्मति से किया गया है। मति पूजा बुंदेला को महासंघ का प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी भी घोषित की गई है। कार्यकारिणी के सदस्यों को बीते दिन शैलेन्द्र नगर स्थित कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता व भाजपा वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने ने नियुक्त पत्र वितरित कर शुभकामनाएं प्रेषित की है। नियुक्त पत्र के वितरण के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी की प्रथम बैठक भी आहुत की गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि इन दिनों पूरे प्रदेश में विविध गौशालाएं संचालित हो रही है। बहुत से गौशालाओं में संचालको के द्वारा सेवा व समर्पण के साथ पूर्ण निष्ठा से कार्य करते हुए गौ माता की रक्षा व संवर्धन किया जा रहा है।
अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के प्रदेश कार्यकारिणी का गठन
लेकिन कुछ ऐसे भी गौशालाएं हैं जो सरकार से शासकीय अनुदान तो प्राप्त कर रहें हैं पर सेवा व समर्पण में कमी दिखाते हुए अपने स्वार्थ साधने में लगे हुए हैं। जिस पर तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। गुणवत्ता मूलक गौशालाओं का निर्माण कराना है जिस पर पशुचिकित्सक के साथ गौ माता की सभी जरूरत की चीजे उपलब्ध हो। प्रस्ताव पर विचार और स्वीकार करते हुए सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश व्यापी उडऩदस्ता बनाने का निर्णय लिया है। जिसका कार्य समय समय पर गौशालाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना व आवश्यकतानुसार मूलभूत जरूरतों को पूरा करना है। बैठक में उडऩदस्ता प्रमुख व उप प्रमुख की भी नियुक्तियां की गई है। वहीं कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारियों को उचित स्थान आवश्यक योग्यता के साथ दिया गया है।
पशुचिकित्सक के साथ गौ माता की सभी जरूरत की चीजे उपलब्ध हो
जयराम दुबे, गणेश सिंह परिहार, मनमोहन अग्रवाल, महुआ मजूमदार, महेश डेगवानी, आशा गुप्ता, अमृता वास्तव, डॉ अनिता बसाईवाल, अल्का दुबे, राकेश डेगवानी, डॉ अंकिता बसाईवाल, तामेश्वरी तिवारी, पदमनी वर्मा, भूवेश वर्मा, मधु वर्मा को घोषित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष बुंदेला ने सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पर बधाई देते हुए उन्हें अपने जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करने का आग्रह किया है। वहीं उन्होंने आगामी दिनों में पूरे प्रदेश का दौरा कर जिला ईकाई के गठन की बात भी कही है। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री गौरीशंकर वास, भाजयुमो गुढिय़ारी मंडल अध्यक्ष विशेष विद्रोही, वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश साहू सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे।