छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : वन मंत्री अकबर ने छत्तीसगढ़ राज्य औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया

रायपुर : वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज यहां छत्तीसगढ़ राज्य औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बोर्ड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ए.के. द्विवेदी, वन संरक्षक एवं अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवीद शुजाउद्दीन तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
अकबर ने अधिकारियों से बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों तथा उनके उपयोग की जानकारी अधिक से अधिक जनसामान्य तक पहुंचाया जाए। साथ ही जनोपयोगी जानकारी के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया का भी उपयोग किया जाए। वन मंत्री अकबर ने बोर्ड परिसर में स्थित औषधीय पौध उद्यान का निरीक्षण भी किया।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button