छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर/नई दिल्ली : सीएम रमन से गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने की फ़ोन पर बात, सुरक्षाबलों के ऑपरेशन पर दी बधाई

रायपुर/नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा इलाके में सुरक्षा बल के जवानों के द्वारा 8 नक्सलियों को मार गिराने के बाद राज्य और केंद्र सरकार सुरक्षा बलों के जवानों के इस ऑपरेशन से बेहद खुश है, आज हुए नक्सलियों के खिलाफ इस बड़े ऑपरेशन के बाद देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह से फोन पर लंबी बातचीत की,

यहां भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=ENrTk1pK-Pw

राजनाथ सिंह ने सीएम रमन सिंह से इस ऑपरेशन को लेकर जानकारी पूछी और 8 नक्सलियों के मारे जाने के बाद सीएम रमन सिंह को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर और सुरक्षा बल के जवानों को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई दी है।

यहां भी क्लिक करें – रायपुर : पूर्व मंत्री रामचंद्र सिंहदेव की हालत नाजुक

गौरतलब है कि आज दंतेवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवानों ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए चार पुरुष नक्सली और 4 महिला नक्सली को मार गिराया है।

2  ) महासमुंद : फांसी पर मिली लाश

महासमुंद : तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुहरी के जंगल में खुमसा की रूखमणि ध्रुव पति ललित (30) की लाश पेड़ पर फांसी पर झूलती पाई गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार मृतका कुछ दिन पूर्व घर से महासमुंद जाने के लिए निकली थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button