छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye Newsदेश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

रायपुर पुलिस ने का किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह भंडाफोड़, महाराष्ट्र के दो आरोपी अंबिकापुर से गिरफ्तार

रायपुर, 5 अगस्त 2025 — छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आधा दर्जन फ्लैटों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो अंतरराज्यीय चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी महाराष्ट्र निवासी हैं और चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे थे। अंबिकापुर में उन्हें धरदबोचा गया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 6.20 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है, जिसमें सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन, हाथ घड़ी और आईफोन शामिल हैं।


चोरों ने थाना आमानाका, कबीर नगर, न्यू राजेन्द्र नगर सहित कई क्षेत्रों में आधा दर्जन फ्लैटों में चोरी की घटनाएं कीं।

  • गिरफ्तार आरोपी हैं:
    • विनोद सन्नी गौर (22 वर्ष), निवासी भोसरी, पुणे, महाराष्ट्र
    • रेयान उर्फ अमन फैय्याज शेख (20 वर्ष), निवासी कुरला वेस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र
  • घटनाओं के बाद दोनों आरोपी अंबिकापुर भाग गए थे, जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।
  • चोरी के लिए ये लोग फ्लैटों को निशाना बनाते थे और घुमंतू तरीके से चोरी करते थे।
  • आरोपियों पर थाना आमानाका (क्र. 250/25), कबीर नगर (क्र. 142/25), और न्यू राजेन्द्र नगर (क्र. 172/25) में बीएनएस की धारा 331(3), 305(ए) के तहत अपराध दर्ज हैं।

बरामद संपत्ति:

  • सोने के जेवरात: 36 ग्राम
  • चांदी के जेवरात: 843 ग्राम
  • हाथ घड़ी: 9 नग
  • आईफोन: 1 नग
  • अन्य मोबाइल फोन: 3 नग
  • कुल अनुमानित मूल्य: ₹6,20,000/-

कार्रवाई में शामिल टीमें:

इस ऑपरेशन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. उमेद सिंह के निर्देशन में अंजाम दिया गया।
टीम में शामिल अधिकारी:

  • इंस्पेक्टर सुधांशु बघेल (थाना प्रभारी, आमानाका)
  • परेश कुमार पांडे (प्रभारी निरीक्षक, एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट)
  • अन्य पुलिसकर्मी: प्रेमराज बारिक, विजय पटेल, दीपक बघेल, बसंती मौर्य, श्याम थावरे, अभिषेक सिंह, आदि।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चोरी की घटनाओं को समान तरीके से अंजाम दिया और सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर उनकी पहचान की गई। अन्य शिकायतों में भी आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है, जिनमें जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button