छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

रायपुर : वरिष्ठ पत्रकार रमेश अवस्थी का निधन

रायपुर : प्रेस क्लब के मानद सदस्य वरिष्ठ पत्रकार रमेश अवस्थी (63 वर्ष)का आज सुबह निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 1 बजे उनके निवास स्थान (पुरानी बस्ती थाना के सामने) से मारवाड़ी शमशान घाट ले जाई जाएगी। वे देश टीवी के पत्रकार निमेश अवस्थी के पिता थे। इस निधन का समाचार मिलते ही प्रेस क्लब निवृत्तमान अध्यक्ष के.के. शर्मा, महासचिव सुकांत राजपूत, उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे समेत सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही वर्तमान निर्वाचन अधिकारी आसिफ़ इक़बाल, अशोक दीवान, नवीन शर्मा, डॉ.कमलेश गोगिया, अजय जैन ने भी श्रद्धांजलि दी है।

2 ) रायपुर : मुख्यमंत्री ने विकास यात्रा के दौरान बालोद जिला वासियों को दी करीब 75 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के दौरान गुरूवार को बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम अर्जुन्दा में आयोजित आमसभा के दौरान जिले को 74.94 करोड़ रूपए की लागत के 74 विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात दी। इन सौगात में 25.57 करोड़ रूपए लागत से पूर्ण हो चुके 40 निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 49.37 करोड़ रूपए लागत से बनने वाले 34 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एक लाख 70 हजार 875 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री, सहायता राशि भी वितरित की। इनमें 92 हजार 414 किसानों को 115 करोड़ 27 लाख रूपए का धान बोनस, 70 हजार 389 गरीब परिवारों को आबादी पट्टा, श्रम विभाग की योजना में साढ़े पांच हजार श्रमिकों को सायकल, सिलाई मशीन, श्रमिक औजार, और सुरक्षा उपकरण के अलावा दो हजार महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन भी वितरित किया गया।

हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री, सहायता राशि भी वितरित की

मुख्यमंत्री ने इन विकास कार्यों का किया लोकार्पण: मुख्यमंत्री ने यहां 16.71 करोड़ रूपए लागत से खरखरा स्पील चैनल में शूटफॉल निर्माण, एक करोड़ 94 लाख रूपए लागत सेे आई.टी.आई भवन. डौण्डीलोहारा में 50 सीटर कन्या छात्रावास, एक करोड़ 92 लाख रूपए की लागत से ग्राम फिरतुटोला (जुन्नपानी) में विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया। इसके अलावा एक करोड़ 40 लाख रूपए लागत के शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण, एक करोड़ 17 लाख रूपए लागत से सडक़ निर्माण मेनरोड टी 07 से चिखली मार्ग और 62.55 लाख रूपए लागत से चौदह गॉवों में स्वच्छ पेयजल प्रदाय हेतु सोलर हैण्डपम्प आदि कार्य शामिल हैं।

एक करोड़ 40 लाख रूपए लागत के शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण

डॉ. सिंह जिन निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया उनमें 21 करोड़ 12 करोड़ रूपए लागत से ग्राम कुथरेल, भाठागॉव, औरी, परसाही सडक़ निर्माण, तीन करोड़ 80 लाख रूपए लागत से अछोली से संजारी मार्ग पर पुल निर्माण, दो करोड़ 46 लाख रूपए लागत से चौरेल से मोहलाई मार्ग पर पुल निर्माण, दो करोड़ 41 लाख रूपए लागत से भिलाई से तिलखैरी मार्ग पर पुल निर्माण और दो करोड़ 32 लाख रूपए लागत से मेन रोड से मोंगरी मार्ग पर पुल निर्माण आदि शामिल हैं।मुख्यमंत्री इस अवसर पर श्रमिकों को 2600 सायकल एक सौ सिलाई मशीन, 1500 श्रमिक औजार किट, 1500 सुरक्षा उपकरण का वितरण , छह ई-रिक्शा, एक सौ को इलेक्ट्रानिक तराजू, डेढ़ सौ किसानों को मिनीकीट, 54 तेंदुपत्ता फड़मुंशियों को सायकल का वितरण भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button