
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर के प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम साय ने कहा कि, आ गे हे छेरछेरा, कोठी के धान ला हेरव संगवारी, अब खुश होही छत्तीसगढ़ के किसान जब 21 क्विंटल प्रति एकड़ अऊ 3100 रू क्विंटल के हिसाब से भाजपा सरकार खरीदी धान, छत्तीसगढ़ के जम्मो किसान, जम्मो सियान, जम्मो मितान मन ल हमर छत्तीसगढ़ के लोक परब छेरछेरा के गाड़ा गाड़ा बधई।
सीएम ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की खुशहाली की मंगल कामना की है, उन्होंने कहा कि महादान और फसल उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला छेरछेरा त्योहार हमारी सामाजिक समरसता, दानशीलता की और समृद्ध गौरवशाली परम्परा का प्रतीक है। यह नई फसल के घर आने की खुशी में पौष मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, इसलिए लोग धान के साथ साग-भाजी, फल का दान भी करते हैं।
इसी के साथ सीएम साय आज प्रदेश में होने वाले विभिन्न कार्यकर्मों में भी शामिल होंगे और दो दिनों के लिए बस्तर प्रवास पर रहेंगे।