देश

रांची : झारखंड में मानसून ने दी दस्तक

रांची : करीब 14 दिनों के इंतजार के बाद झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है. राज्य के उत्तर पूर्वी जिलों और दक्षिणी पूर्वी जिलों में जोरदार मानसूनी बारिश हो रही है. मौसम केन्द्र, रांची के निदेशक ने संवाददाता सम्मेलन कर झारखंड में मानसून के प्रवेश और सक्रिय होने की जानकारी दी.

निदेशक के अनुसार मानसून की बारिश अगले दो से तीन दिनों में पूरे झारखंड के उपर सक्रिय हो जाएगा. राजधानी रांची के लोगों को जोरदार मानसूनी बारिश के लिए दो दिनों का इंतजार करना होगा.

गौरतलब हो कि इस वर्ष झारखंड के करीब पहुंचकर मानसून धीमा पड़ गया था जिसके चलते 10-12 जून के निर्धारित मानसून के आगमन की जगह काफी देर से झारखंड में दस्तक दी है. मौसम केन्द्र के अनुसार जून माह में अभी तक सामान्य से 60 फिसदी तक कम बारिश हुई है. पर आगे अच्छी बारिश का अनुमान है.

ये भी खबरें पढ़ें – बेंगलुरु : गठबंधन की सरकार पर खतरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button