कश्मीर और बिहार पर भद्दा मजाक! समय रैना और शेरोन वर्मा की गटर कॉमेडी पर भड़के कैलाश खेर, पूछा- तमीज भूल गए क्या?

‘कॉमेडी’ के नाम पर आखिर गटर की हद तक क्यों गिर जाते हैं आजकल के तथाकथित स्टैंड-अप कॉमेडियन? कश्मीर के दर्द और बिहार की अस्मिता का सरेआम मजाक उड़ाना क्या अब नया “कूल” बन गया है?
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) के सीजन 2 में कॉमेडियन समय रैना और शेरोन वर्मा ने सारी मर्यादाएं लांघ दीं। शेरोन वर्मा ने कश्मीरियों के पत्थरबाजी और ‘गेटिंग स्टोंड’ वाले संवेदनशील मुद्दे पर ऐसा घटिया मजाक किया, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। इस फूहड़पन पर मशहूर गायक कैलाश खेर का भी खून खौल उठा। उन्होंने इन कॉमेडियनों की क्लास लगाते हुए तमीज और मर्यादा का कड़ा पाठ पढ़ाया है। चंद लाइक्स और सस्ती तालियों के लिए किसी राज्य के जख्मों को कुरेदना कॉमेडी नहीं, बल्कि मानसिक दिवालियापन है।
अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर परोसी जा रही यह फूहड़ता अब बर्दाश्त के बाहर है। अगर इन कलाकारों को अपनी हदें नहीं पता, तो जनता को इन्हें बायकॉट कर इनकी असली जगह दिखाना अच्छी तरह आता है।
ये खबर भी पढ़े—:



