छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
सुकमा : नक्सली हमले में शहीद जवानों को आईजी ने दी श्रद्धांजलि

सुकमा : बस्तर के वनांचल क्षेत्र सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को आज जिला मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद जवानों के पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम भेजा गया। इस मौके पर बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा सहित जिला पुलिस बल के आला अफसर मौजूद रहे।
ये खबर भी पढ़ें – सुकमा : मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, दो जवान शहीद, एक नक्सली गिरफ्तार
कल सुकमा के सकलेर के जंगल में नक्सलियों और जवानों के बची मुठभेड़ हो गई थी। इस घटना में जवानों ने 9 नक्सलियों को मार गिराया था। वहीं, दो जवान भी शहीद हो गए थे।