देश
यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा : 3 पुलिसकर्मियों समेत 4 की मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया हैं। हादसे के कारण सड़कों पर घना कोहरा छाया हुआ था। जिसमें मध्य प्रदेश के तीन पुलिसकर्मियों सहित चार लोगों की मौत हो गई है। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 80 (सुरीर) पर पुलिया से टकराकर बेकाबू हुई बोलेरो दो हिस्सों में बंट गई।
सुबह 5 बजे हुआ हादसा हुआ है। सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने शव कब्जे में लिए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे हुए सड़क हादसे से एक्सप्रेसवे की एक लाइन बंद हो गई। हादसा आगरा से नोएडा जाते हुए मार्ग पर हुआ।